नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी में पारिवारिक कलहों के चलते हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले के मुताबिक, दक्षिणी इलाके के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने पति की साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते 7 दिनों में दिल्ली में पति-पत्नी संबंधों में हत्या की यह दूसरी घटना है। घटना के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को 21 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली कि एक शख्स की इलाज के दौरान वहां मौत हो गई है, जिसके शरीर पर गला घोंटने के कई निशान मिले हैं। एसएचओ कुलदीप सिंह यादव नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने अस्पताल पहुँचकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय सिकंदर साहनी के रूप की गई है, जिन्हें उनकी पत्नी सरिता घायल अवस्था में सफदरजंग अस्पताल लेकर आई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पत्नी पर ही संदेह था, जिसके बाद सरिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि मेरा पति तपेदिक बीमारी का रोगी होने के बावजूद शराब का आदी था और कथित तौर पर उसे रोजाना पीटता था जिससे परेशान होकर उसने साड़ी से उसका गला घोंट दिया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















