नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। हर दिन किसी न किसी इलाके से चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा घटना के मुताबिक, हाल में रूप नगर थाना पुलिस ने चोरी, स्नैचिंग और घरों में सेंधमारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तरी जिले के डीसीपी एन्टो अल्फोन्स ने इस बारे में बताया कि 16 फरवरी को परशुराम नाम के शख्स ने पुलिस में शिकायत लिखवाई कि जब वह सो रहे थे तो उनके घर से मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये गायब हो गए। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। रूप नगर थाने के जांच अधिकारी हर्षाय के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके में कई जगहों पर दबिश दी और वहीं घूम रहे दो संदिग्धों को दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से चोरी किया गया। मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान विपिन (21 साल) और सनी (21 साल) के तौर पर हुई जो क्रमशः रोहिणी और विपिन रूप नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों पर इससे पहले भी सेंधमारी और चोरी के कई दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















