फरीदाबाद, नगर संवाददाता: बैंक से रुपये निकालने गए एक युवक को ठगों ने अपनी बातों में उलझाकर उसके 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी सुरेश चंद ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह सोहना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालने गए। रुपये निकालने के बाद जब वह वापस आने लगे तो दो लड़के उनके पास आए और हाथ में नोटनुमा गड्डी दिखाते हुए कहने लगे कि वह पंजाब से आए हैं, उनका यहां बैंक खाता नहीं है। उनके पास दो लाख रुपये हैं। दोनों ठग उन्हें अपनी बातों में उलझाते हुए नजदीक में पीर बाबा के पास ले गए। यहां आरोपियों ने रुमाल में नोटनुमा बंधी एक गड्डी दिखाते हुए कहा कि ये दो लाख की गड्डी है। इसे रख लो उन्हें फिलहाल 50 वाली गड्डी दे दो तब तक इन्हें जमा करा लो वह थोड़ी देर में वापस आ रहे हैं। सुरेश चंद काफी देर तक उनके आने का इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं आए। जब उसने गड्डी खोली तो उसमें अखबार नोट की साइज में कटिंग करके ऊपर रखे हुए थे और ऊपर नीचे 500-500 के नोट लगाए हुए थे। मुजेसर थाना पुलिस ने दोनों ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














