गुरुग्राम, नगर संवाददाता: मंगलवार को 48 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं 42 मरीज स्वस्थ भी हुए। गुरुग्राम में अभी तक कोरोना वायरस के कारण 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में 239 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 204 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। मरीजों की संख्या 58,771 हो चुकी है। इसमें 58,176 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग टीक 2760 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक जिले में 8,07,274 लोगों की जांच की जा चुकी है। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह कोरोना वायरस के खतरे को खत्म हुआ ना माने। कोरोना का खतरा बना हुआ है। दो गज की शारीरिक दूरी व मास्क लगाने की पालना जरूर करे। डाक्टर यादव ने कहा कि कोरोना वायरस को दोबारा नहीं लौटने देना है तो मास्क लगाने का नियम जारी रखे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














