नई दिल्ली, नगर संवाददाता: विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओ.पी.शर्मा नें मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि राजधानी दिल्ली में इस्लामिक आतंकवाद बढ़ता जा रहा है मौजुदा घटना बेगमपुर की है जहाँ एक 17 वर्ष की नाबालिंग हिन्दु लड़की को लईक नाम के शख्श ने निकाह से मना करने पर हथोड़े से पीट – पीट कर मौत के घाट उतार दिया। शर्मा कहते हैं यह पहली घटना नही है इससे पहले मंगोलपुरी के रिन्कु को भी जय राम बोलने पर अपनी जान गवानी पड़ी थी। शर्मा कहते हैं इन घटनाओं पर आपकी तरफ से संवेदना तो एक तरफ एक छोटा सा सहानभूति भरा ट्वीटभी न आना आपकी तुष्टिकरण की नीति को दर्शाती है जिससे ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालो के हौसलो में वृद्धि होती है और दिल्ली वालों का आपको वोट देना दुखदायी होता जा रहा है इससे पहले 2020 के दिल्ली दंगो में आप की पार्टी के लोगो पर आरोप लगा। जिससे अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि दिल्ली में रहने वाला हिन्दु आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आपसे अपेक्षा है कि दिल्ली की 62 सीटों पर मिली जीत का आप सम्मान करते हुए दिल्ली के लोगो के साथ समान व्यवहार करते हुए तुष्टि करण की निति से बचेगें।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















