नई दिल्ली, नगर संवाददाता: केजरीवाल सरकार दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रण करने में दिल्ली की जनता से कर रही है खिलवाड़, नियंत्रण करने में है असफल। यह कहना है दिल्ली सरकार के पूर्व उर्जा एवं शिक्षा मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ का। डॉ.नरेंद्र नाथ कहते हैं 2020 में दिल्ली में लॉक डाउन लगने के बाद भी घातक प्रदूषण के कारण हजारों लोगों की मौत कैंसर, अस्थमा, दिल की बीमारी और स्ट्रोक के कारण हुई और राजधानी को आर्थिक व्यवस्था का नुकसान भी झेलना पड़ा। डॉ.नाथ कहते हैं दिल्ली दुनिया के प्रदूषित पांच शहरों में शामिल है, यहां पर 6 गुणा हवा खराब है, एयर इंडेक्स खतरनाक अवस्था में है। डॉ.नाथ कहते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिये ड्रामा ना करें जैसे ष्रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफष् इसमें करोड़ो रूपये खर्च हुआ प्रदुषण कम नही हुआ। लाल बत्तियों के चैराहे पर सिर्फ और सिर्फ अपना प्रचार किया। दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिये सख्त कदम उठाये और दिल्ली की जनता को प्रदूषण के कारण मरने से बचाएँ।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















