सोनीपत, नगर संवाददाता: जिले के सीआईए स्टाफ गोहाना पुलिस ने हत्या प्रयास मामले में शामिल आरोपी प्रवीन पुत्र अजमेर निवासी खेडीदमकन जिला सोनीपत को गिरफतार किया है। बलजीत पुत्र हवासिंह निवासी सिरसाढ ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि अंकुश पुत्र कृष्ण, अमित पुत्र सुभाष निवासी सिरसाढ व 3/4 नामपता नामालूम युवकों ने मेरे साथ मारपीट कर मेरे लड़के अमरजीत को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल किया है। अनुसंधान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी अंकुश को पहले ही गिरफतार कर लिया गया था। अंकुश ने पूछताछ में बताया था कि आपसी कहासुनी की रंजिश को लेकर इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को जेल भेज दिया गया था। सीआईए स्टाफ गोहाना पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों बन्टी व निशांत को भी पहले ही गिरफतार कर जेल भेज दिया गया था। अनुसंधान पुलिस ने घटना में शामिल चैथे आरोपी प्रवीन पुत्र अजमेर निवासी खेडीदमकन को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है। घटना मे शामिल अन्य आरोपियो की तलाश जारी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














