नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने सोमवार को बुराड़ी क्षेत्र के अंतर्गत प्रेम नगर, नत्थूपुरा रोड़ का नामकरण पूर्व विधायक ‘स्व.श्री श्रीकृष्ण त्यागी मार्ग’ के नाम से किया एवं बाबा कोलोनी मार्ग का नामकरण ‘स्वतंत्रता सेनानी राधेश्याम मार्ग’ के नाम से किया। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष, छैल बिहारी गोस्वामी, सिविल लाईंस वार्ड समिति के अध्यक्ष राजा इकबाल सिंह, पार्षद अनिल कुमार त्यागी, रेखा सिन्हा व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। महापौर ने कहा कि स्व. कृष्ण त्यागी क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे थे उनका स्थानीय नागरिकों से काफी लगाव था, वो एक धार्मिक व सामाजिक व्यक्ति थे, जो सदैव लोगों के दुख-सुख में शामिल होते थे। उन्होंने कहा की हमें उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को याद करना चाहिए, ताकि समाज उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा ले सकें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी राधेश्याम जी उन स्वतंत्रता सेनानी में से एक थे जिन्हे प्रधानमंत्री द्वारा 1962 में ताम्रपत्र दे कर सम्मानित किया गया था। उन्होंने ने कहा कि हमें ऐसे महापुरुषों का स्मरण कर उनके दिखाए गए मार्गों पर चलना चाहिए ताकि हम अपने जीवन में स्थिरता और सफलता ला सकें।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















