नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी दिल्ली में पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटें जीतने जा रही है। यह कहना है दीली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन का। उन्होंने कहा, महिला कांग्रेस की ओर से सभी वार्डों में पर्यवेक्षक तो लगाई ही गई है इसके अलावा भी जिलाध्यक्ष से ले ब्लाक अध्यक्ष तक ड्यूटी लगे गई है। उक्त विचार अमृता धवन नें बाबरपुर जिले से उनसे मिलने पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान व्यक्त किये। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट मुकेश पांचाल, राजकुमार कौशल, पूजा भान सहित कई लोग शामिल थे। अमृता धवन नें सभी से उनके जिले के तहत हो रहे उपचुनाव चैहान बांगर में जुटने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा महिला टीम घर-घर जाएगी और कांग्रेस पार्टी की नीति नियत कांग्रेस पार्टी के विकास कार्य एवं आम आदमी पार्टी भाजपा की सरकार की दिल्ली की जनता पर क्रूरता के विषय में बताएगी क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी झूठे वादे करके सत्ता में पहु है। आज दिल्ली में वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। क्योंकि कांग्रेस के शासन में दिल्ली में बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों की लाखों की संख्या में पेंशन मिल रही थी। लेकिन अब दिल्ली की आम पार्टी सरकार के समय ज्यादातर लोगो की पेंशन पेंशन बंद हो गई है। कांग्रेस पार्टी की शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली का चैमुखी विकास किया चाहे स्कूल का कार्य हो कॉलेजों का हो युवाओं को नौकरी देने का कार्य हो अस्पतालों का हो। नये अस्पतालों को बनवाने का रहा हो। सभी कार्य कांग्रेस पार्टी ने किए अमृता धवन ने कहा कि दिल्ली प्रदेश में कर्मठता के साथ महिलाएं अपना कार्य पार्टी के लिए कर रही है, हमें कांग्रेस पार्टी को जिताना होगा। और दिल्ली में आने वाले नगर निगम चुनाव जीतने होंगे। इस अवसर पर पूजा भान व मुकेश पांचाल ने का जब से दिल्ली प्रदेश कांग्रेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन बनी है जब से महिलाओं में एक नई जान आई है। कांग्रेस पार्टी में महिलाएं बढ़ चढ़के हिस्सा ले रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















