अलीगढ़, नगर संवाददाता: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दारा शिकोह सेंटर फॉर इंटरफेथ अंडरस्टैंडिंग तथा सर सैयद अकादमी के निदेशक प्रो. अली मोहम्मद नकवी को तीन वर्ष के लिये फैकल्टी आफ नालेज एण्ड इस्लामिक थाट, यूनिवर्सिटी ऑफ तेहरान में एडजंक्ट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया है। डा. मोहम्मद अली रब्बानी (कल्चरल काउंसलर, द इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान दूतावास, नई दिल्ली) ने प्रो. नक्वी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और ईरान के बीच मौजूदा सौहार्दपूर्ण सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रोफेसर नकवी की नियुक्ति एक अच्छा कदम है। दिसंबर 2020 में अमुवि शताब्दी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिप्पणी की थी कि उर्दू, अरबी और फारसी भाषाओं और इस्लामी साहित्य पर अमुवि में किए गए शोध से पूरी इस्लामी दुनिया के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















