नई दिल्ली, नगर संवाददाता: कड़कड़डूमा गांव में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मां की शिकायत पर आनंद विहार थाना पुलिस ने बुधवार सुबह पीड़िता के बयान पर आईपीसी एक्ट की धारा 376/506 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता माता-पिता के साथ कड़कड़डूमा गांव में किराए के मकान में रहती है। पीड़ित ने बताया कि नौ फरवरी को पिता की तबीयत खराब होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी देखरेख के लिए उसकी मां रुक गई। रात के समय पीड़िता घर में अकेली थी, तभी बिजली कट गई। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला विवेक नाम का युवक जबरन घर में घुस गया और पीड़िता का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। डर के मारे पीड़िता घर से बाहर नहीं निकली। अगले दिन जब पीड़िता की मां अस्पताल से घर पहुंची तो उसनेआपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आनंद विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

















