गुरुग्राम, नगर संवाददाता: बेशक कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच शिविर लगाना जारी रखेगा। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। अधिकारियों का कहना है कि जबतक कोरोना वायरस एक मरीज में मौजूद है तब तक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई कमजोर नहीं होगी। शहर से कोरोना वायरस को समाप्त करके ही दम लिया जाएगा। इसी लिए 11 से 20 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग 86 कोरोना जांच शिविर आयोजित करेगा। उप सिविल सर्जन डाक्टर एमपी सिंह ने कहा कि 27 स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां पर अलग-अलग दस दिन 86 कोरोना जांच शिविर आयोजित कर लोगों की कोरोना जांच की जाएंगी। जिला स्वास्थ्य विभाग दस फरवरी तक 2,550 कोरोना जांच शिविर आयोजित कर चुका है। गुरुग्राम में अब कोरोना मरीजों की संख्या बहुत कम मिल रही है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जहां पर एक-दो मरीज मिल रहे हैं वहा पर कोरोना जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














