नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी की बसों में ई-टिकट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार (आज) से बसों में चार्टर ऐप से यात्रियों को दैनिक बस पास जारी होने की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। बसों में ई-टिकटिंग की व्यवस्था को लागू करने में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि अभी फिलहाल 128 बसों में ऐप से दैनिक बस पास यात्री खरीद सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऐप में ज्यादा जानकारी नहीं देनी होगी। बस पास की सुविधा को यात्रियों के लिए बेहद सरल बनाया गया है। नाम और जन्मतिथि सहित कुछ दूसरी जानकारी भरने पर ऐप से बस पास यात्री के मोबाइल फोन पर जारी हो जाएगा। इसके लिए यात्री को ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा। दैनिक बस पास दिनभर यात्रा करने से लेकर केवल रात 12 बजे तक मान्य रहेगा। अभी मौजूदा समय में 700 से अधिक बसों में ई-टिकट की सुविधा यात्रियों को मिल रही है। फरवरी अंत तक सभी बसों में ई-टिकट की व्यवस्था को लागू करने की उम्मीद है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















