भगवान राम सबके हैं: डॉ.नरेंद्र नाथ

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: कांग्रेस पार्टी किसी भी धर्म का तुष्टिकरण नही करती है। बीजेपी और आरआरएस की ये धारणा बन चुकी है कि, कांग्रेस पार्टी किसी एक धर्म विशेष का तुष्टिकरण करती है। जबकि ये गलत है। कांग्रेस सर्व धर्म प्रेमी पार्टी है कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। यह कहना है दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ का। डॉ.नाथ कहते हैं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अयोध्या में रामलला मन्दिर का ताला खुलवाया था तथा शिलान्यास भी करवाया था। डॉ.नरेंद्र कहते हैं अयोध्या में भगवान राम के विशाल मंदिर बनने का कार्य शुरू हो गया है इसका हम स्वागत करते है। इसके निर्माण के लिए चन्दा देना या ना देना आपकी अपनी स्वेच्छा है। उलेखनीय भगवान राम किसी एक पार्टी या समूह के नही है भगवान राम सबके है। अगर कोई कांग्रेस नेता इस बारे में बयानबाजी करते है। इस तरह की बयानबाजी से आप कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रहे है। किसी भी धर्म के लिए सोच समझकर बयानबाजी करना ही पार्टी को मजबूत करने के लिए एक उचित कदम होगा। अयोधया में जब मस्जिद बनने का कार्य शुरू होगा तो हम उसका भी स्वागत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here