गुरुग्राम, नगर संवाददाता: दिल्ली के एक काल सेंटर संचालक से रिश्वत लेने के मामले में फरीदाबाद की विजिलेंस टीम ने नार्को टेस्ट कराने के लिए गुरुग्राम जिला अदालत में अर्जी डाली है। मामले में निलंबित इंस्पेक्टर विशाल एवं हेड कांस्टेबल अमित आरोपित हैं। एक अन्य आरोपित कृष्ण कुमार की आवाज की जांच के लिए भी अनुमति मांगी गई है। अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। तीनों न्यायिक हिरासत में हैं। पिछले महीने 28 दिसंबर की रात फरीदाबाद की विजिलेंस टीम ने खेड़कीदौला थाने में तैनात रहे हेड कांस्टेबल अमित को काल सेंटर संचालक नवीन भूटानी से पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कहा कि वह इंस्पेक्टर विशाल के कहने पर पैसे लेने पहुंचा था। छानबीन शुरू हुई तो बात सामने आई कि काल सेंटर संचालक से पहले 57 लाख रुपये लिए गए थे। उन्हें बंधक बनाकर एक फार्म हाउस में रखा गया था। उनके मददगार की भूमिका कृष्ण कुमार ने निभाई थी। अमित के बाद विजिलेंस ने कृष्ण कुमार गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर विशाल ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इंस्पेक्टर विशाल को अदालत से रिमांड पर लेकर विजिलेंस टीम ने कई दिनों तक पूछताछ की थी लेकिन कुछ भी जानकारी सामने नहीं आ पाई थी। बताया जाता है कि 57 लाख रुपये लिए जाने की पुष्टि के लिए विजिलेंस टीम कई स्तर पर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में नार्को टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। विशाल एवं अमित का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। इंस्पेक्टर विशाल के अधिवक्ता राहुल चैहान कहते हैं कि नार्को टेस्ट कराने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जा सकता है। आरोपित की रजामंदी पर ही नार्को टेस्ट संभव है। विजिलेंस टीम कई दिनों तक इंस्पेक्टर विशाल से पूछताछ कर चुकी है। कुछ भी सामने नहीं आया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














