सोनीपत, नगर संवाददाता: किसानों के सिंघु बाॅर्डर धरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 अवरूद्ध हो गया है। जिसके मध्यनजर लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा एडवाईजरी जारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चण्डीगढ़ से आने वाले भारी वाहन दिल्ली व गुरूग्राम जाने के लिए सोनीपत की अपेक्षा पानीपत से राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए के जरिए गोहाना, रोहतक, सांपला से होते हुए आसौदा से केएमपी पर प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चण्डीगढ़ से आने वाले हल्के वाहन दिल्ली व गुरूग्राम जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का प्रयोग करते हुए सोनीपत स्थित राई से केएमपी का प्रयोग करते हुए बादली, फरूखनगर व मानेसर के रास्ते का प्रयोग कर सकते है। इसके अलावा बागपत, खेकड़ा, लोनी बाॅर्डर से होते हुये दिल्ली जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सोनीपत से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक लामपुर, सफियाबाद व दहेसरा से होते हुये दिल्ली जा सकते है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














