नई दिल्ली, नगर संवाददाता: पूजा कपूर को डेनमार्क में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। पी सुब्रमण्यन कार्थिगेयन को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के बयान में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि वे जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। बयान के अनुसार, ‘‘ पूजा कपूर वर्तमान में बुल्गारिया में भारत की राजदूत हैं और उन्हें डेनमार्क में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। ‘‘ उल्लेखनीय है कि पूजा कपूर 1996 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी पी सुब्रमण्यन कार्थिगेयन को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि पी सुब्रमण्यन कार्थिगेयन वर्तमान में केनबरा में भारतीय उच्चायोग में उप उच्चायुक्त हैं।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















