गाजियाबाद, नगर संवाददाता: एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की सीटें बहाली की मांग को लेकर छात्र संगठन आंदोलनरत हैं। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमएमएच कॉलेज मामले में एमएलसी दिनेश गोयल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। एमएलसी दिनेश गोयल ने कार्यकर्ताओं को एमएमएच कॉलेज में सीटें बहाली का आश्वासन देते हुए शासन में मामला उठाने की बात कही है। परिषद महानगर मंत्री संदीप ठाकुर ने बताया कि एलएलबी की सीटें बहाली को लेकर संगठन की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। कॉलेज में जब तक सीटें बहाल नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एमएलसी दिनेश गोयल को पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी है। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्यपाल के सामने मजबूती से विषय रखने के साथ विश्वविद्यालय में खुद जाकर बात करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देने की बात कही है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य काजल त्यागी, अंशु दुबे, अमन कौशिक, साक्षी त्यागी, उदयन प्रभात, दीपक गोस्वामी, सुमित चैहान सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















