गाजियाबाद, नगर संवाददाता: सचिन शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रविवार को नोएडा वंडर्स ने वीवीआइपी एकेडमी को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीवीआईपी के बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम मात्र 84 रन पर सिमट गई। कुमार 40 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। नोएडा वंडर्स के लिए जयवर्धन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। रणविजय व सार्थक प्रताप ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में नोएडा वंडर्स ने 5 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। स्वास्तिक ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। वीवीआईपी के लिए साहित्य चार विकेट ने कुछ हद तक वंडर्स के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश की लेकिन मैच नहीं जीता पाए। शानदार गेंदबाजी के लिए जयवर्धन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















