सोनीपत, नगर संवाददाता: नगर निगम सोनीपत महापौर निखिल मदान के निर्देशानुसार नगर निगम कर्मियों ने मंगलवार और बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसान आंदोलन स्थलों पर फोगिंग की। निखिल मदान ने बताया कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सिंघु बार्डर दौरे में विभिन्न किसान संगठनो ने मक्खियों और मच्छरों की संख्या बढ़ने की समस्या सामने रखी थी जिससे बीमारियों के फैलने की आशंका थी इसलिए पिछले दो दिनों में सभी धरना स्थलों पर नगर निगम की और से फोगिंग करवा दी गयी है। शौचालयों की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए भी समुचित सँख्या में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। पीने के पानी के लिए भी पर्याप्त मात्रा में वाटर टैंकर लगाए गए हैं। महापौर निखिल मदान ने स्वयं मौके पर जाकर स्तिथि का जायजा लिया और कामों का निरीक्षण किया। निखिल मदान ने सभी निगम वासियों को सिक्खों के दसवें गुरु और परम ज्ञानी गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क में मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। निखिल मदान ने कहा कि नगर निगम की सभी मुख्य समस्याओं पर उनका अधिकारियों से लगातार संवाद चल रहा है और रुके हुए सभी विकास कार्यों को शुरू करवा दिया जाएगा। सीवरेज सफाई का कार्य लगातार चल रहा है और निगम में जल्द ही हॉउस की बैठक प्रस्तावित है और उसमें सभी वार्डों के पार्षदों द्वारा दिये गए एजेंडे को रखा जाएगा और उनपर काम शुरू होगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














