नई दिल्ली, नगर संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार एवं पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके निधन से सांस्कृतिक दुनिया को एक बड़ी क्षति हुई है। खान का आज दोपहर मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया को एक बड़ी क्षति पहुंची है। वह संगीत क्षेत्र की अग्रणी हस्ती थे, रचनात्मकता के दिग्गज थे जिनकी रचनाओं ने उन्हें कई पीढ़ियों तक पहुंचाया। उनके साथ संवाद की मेरी खूबसूरत यादें हैं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’’
Latest News
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...
आईजी सागर जोन, डीआईजी छतरपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक एवं सदर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति...
रिपोर्टर :- राजकुमार शुक्ला, छतरपुर में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण आईजी सागर जोन श्रीमती डॉ....

















