नई दिल्ली, नगर संवाददाता: डीयू की सर्वोच्च संस्था कार्यकारी परिषद (ईसी) और विद्वत परिषद (एसी) के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार 13 जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 जनवरी नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की स्कूटनी 18 जनवरी को होगी तथा नाम वापस लेने की तिथि 19 जनवरी है। वहीं, 20 जनवरी को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव आगामी 12 फरवरी को होंगे। हर दो साल बाद होने वाले इन चुनावों के लिए संबंधित सदस्यता एवं मत पत्रों के प्रकाशन संबंधी जानकारी पहले ही दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट डीयू डॉट एसी डॉट ईन पर देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। शिक्षक संगठन डीटीए के संयोजक हंसराज सुमन ने बताया कि डीयू विश्वविद्यालय द्वारा जारी मतदाता सूची के अनुसार 9569 शिक्षक एसी व ईसी दोनों में अपने वोट का प्रयोग करेंगे। वहीं, 618 प्रोफेसर जो केवल ईसी में वोट करते हैं। इस तरह से 10,187 शिक्षक अपने मत का प्रयोग कर वर्ष 2021-23 के लिए नई विद्वत परिषद व कार्यकारी परिषद के सदस्यों को वोट डालकर चुनाव करेंगे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















