गुरुग्राम, नगर संवाददाता: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्टारेक्स यूनिवर्सिटी के सामने मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवक को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के गांव मंजूरा निवासी 30 वर्षीय सतलेश कुमार के रूप में की गई। वह गुरुग्राम के सेक्टर-पांच में किराये पर रहकर अमेजान कंपनी में काम करते थे। उनका पूरा परिवार दिल्ली के सागरपुर में रहता है। धारूहेड़ा से गुरुग्राम जाने के दौरान हादसा हुआ। मृतक के बड़े भाई शैलेश कुमार की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो साल पहले ही सतलेश की शादी हुई थी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद शव स्वजन दिल्ली ले गए। वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














