नई दिल्ली, नगर संवाददाता: भारतीय नौसेना मंगलवार से दो दिवसीय एक बड़ा रक्षा अभ्यास शुरू करेगी जिसमें देश के 7516 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यह भारत का सबसे बड़ा तटीय रक्षा अभ्यास होगा। इसमें सभी 13 तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ अन्य समुद्री हितधारक शामिल होंगे। नौसेना ने कहा, ‘‘द्विवार्षिक अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल -21’ का दूसरा संस्करण 12-13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।’’ नौसना ने कहा कि भौगोलिक विस्तार और इसमें शामिल हितधारकों की संख्या, हिस्सा लेने वाली इकाइयों और उद्देश्यों को देखते हुए यह अभ्यास ‘‘अभूतपूर्व’’ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा प्रत्येक दो वर्ष पर किया जाने वाला एक अन्य प्रमुख अभ्यास ‘ट्रोपेक्स’ से पहले होगा।’’ नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘सी विजिल और ‘ट्रोपेक्स’ में सभी समुद्री सुरक्षा चुनौतियां आ जाएंगी।’’
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















