नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दक्षिणी दिल्ली के टिगरी इलाके में कथित रूप से एक व्यक्ति की सिर पर हथौड़े मार-मारकर हत्या करने के मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी गोविंद की पीड़ित राहुल (32) से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने बदला लेने के लिये पीड़ित की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार दोपहर हुई जब राहुल अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्क में बैठा हुआ था। गोविंद हथौड़ा लेकर वहां आया और उसके सिर पर कई वार कर दिए है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को बतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि राहुल हत्या,लूट और चोरी समेत पांच-छह मामलों में शामिल था। उसके तीन भाइयों को भी इलाके में ‘‘बुरे चरित्र’’ वाला घोषित किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले राहुल और गोविंद के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रंजिश के चलते गोविंद ने राहुल की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मृतक और आरोपी को अच्छी तरह जानने वाले गवाह संजय के बयानों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। गोविंद को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















