नई दिल्ली, नगर संवाददाता: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में शुक्रवार देर रात पैर पर जलती सिगरेट फेंकने का विरोध करने पर तीन युवकों ने जीजा-साले की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। हमले में प्रदीप के कंधे की हड्डी टूट गई जबकि उनके जीजा विकास भी बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों के अधमरा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल विकास और प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है। पुलिस विकास के बयान पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित विकास परिवार के साथ शकरपुर के गली नंबर-एक में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार रात 11ः30 बजे विकास और उनके साले प्रदीप गाड़ी पार्क कर रहे थे। तभी एक युवक ने जलती हुई सिगरेट प्रदीप के पैर पर फेंक दिया। प्रदीप ने विरोध किया तो युवक गाली-गलौच करने लगा और अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। तीनों युवकों ने विकास और उनके साले प्रदीप की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। प्रदीप के कंधे की हड्डी टूट गई, जबकि विकास के सिर में गंभीर चोट लगी। विकास और प्रदीप को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















