दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों के लिए बनाई चाय

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चैधरी अनिल कुमार ने मंगलवार को बुराड़ी मैदान पहुंचकर किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद से चाय बनाकर किसानों को पिलाई।
चैधरी अनिल कुमार ने उनके मुद्दों पर पार्टी का समर्थन जताया। बुराड़ी मैदान में कांग्रेस की ओर से कांग्रेस की रसोई चलाई जा रही है। चैधरी अनिल कुमार और अन्य कांग्रेस नेताओं ने दिन में रसोई का कामकाज देखा। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए खुद चाय बनाई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही है। असल में वे मोदी सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी बिल के समर्थन में है। दिल्ली सरकार द्वारा 23 नवंबर को अधिसूचना जारी करके यह कहा गया है कि केन्द्र सरकार द्वारा किसान बिलों को जैसे ही लागू किया जाता है, दिल्ली सरकार उनके अनुसार दिल्ली में लागू करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करे। बुराड़ी में उनकी मौजूदगी पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा सवाल उठाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसानों के हित के समर्थन के लिए वे आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here