नई दिल्ली, नगर संवाददाता: पानी की बौछारें और सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प के बाद हजारों किसान शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी ग्राउंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मिलने के उपरांत टिकरी बार्डर से शहर में दखिल हुए। करीब तीन बजे ये किसान टिकरी बार्डर से शहर में प्रवेश करना शुरू किये। इस बीच पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। ये केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत पहुंचे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को किसानों को उत्तरी दिल्ली के निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अनुमति दी। यह दिल्ली के सबसे बड़े मैदानों में एक है। लेकिन सिंघू बार्डर पर इकट्ठा हुए किसान अबतक शहर में दाखिल नहीं हुए हैं। इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस ने सिंघु बार्डर पर किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस का इस्तेमाल किया क्योंकि ये लोग केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ अपने मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। किसानों ने दिल्ली में दाखिल होने के प्रयास में पुलिस पर पथराव भी किया और बैरीकेड तोड़े। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए शहर की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सिंघू बार्डर पर धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले दागे। टिकरी बार्डर पर किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई। इस प्रदर्शन के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित रहा। दिल्ली यातायात पुलिस ने कई ट्वीट किये एवं लोगों से पंजाब के किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के चलते बाहरी रिंगरोड, मुकरबा चैक, जीटीके रोड, एनएच 44, सिंघू बार्डर से परहेज करने का परामर्श दिया। उसने कहा, ‘‘ ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोर्डिनेशन कमिटी की रैली/मार्च/ प्रदर्शन के मद्देनजर वह मुकरबा चैक एवं जीटीके रोड से मार्ग बदल रही है। इस क्षेत्र में भारी जाम है। ‘‘
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















