सोनीपत, नगर संवाददाता: जिले के सीआईए-1 स्टाफ पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी शिवकरण उर्फ भोला पुत्र विजय सिंह निवासी गढ़ी सिसाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 स्टाफ पुलिस को रोहट नहर पुल की सीमा में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घुमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान शिवकरण उर्फ भोला पुत्र विजय सिंह निवासी गढ़ी सिसाना के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल मिला। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना सदर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस अवैध हथियार को अपने ही गांव के धोला से लिया था जिसकी मौत हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














