जोधपुर/राजस्थान, भवानी राम : महिला सेवा एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्रामीण महिलाओ के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न बाप/फलौदी 17 सितम्बर 2019 महिला सेवा के सहज रिवाईव परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र फलौदी के तत्वाधान में एक दिवसीय महिला कृषि किसान प्रसार कार्यकर्ता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। महिला विकास लीडर दुर्गा जयपाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण में खिदरत, कान सिंह की सिड, नयागांव, खारा की 25 महिलाओं ने भाग लिया। समुदाय समन्वयक याकूब अली बताया कि प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र फलोदी के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें महिला किसान कार्यकर्ताओं को कृषि वैज्ञानिक डॉ मनमोहन पुनिया, डॉ गजानंद नागल ने वर्तमान खेती, अनाज भंडारण, घरेलू बागवानी तथा पेड़ पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया। ने बताया कि गांव और शहरों में घर की छतों पर पुरानी मटकी को उपयोग में लेते हुए छोटे स्तर पर सब्जियां उगाई जा सकती है जिसमें अनुपयोगी पानी का उपयोग हो सके। फार्म मैनेजर रतनलाल ने महिलाओं को केंचुआ खाद तथा वर्तमान में प्रचलित औषधीय सहजन के पौधे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र में लगाए गए प्रयोगों के बारे में जानकारी दी गई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...




















