जोधपुर/राजस्थान, भवानी राम : शहर के भीतरी क्षेत्र गुलाब सागर में पति द्वारा पत्नी को चाकू से हमला कर गंभीर घायल करने के मामले से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नागौरी गेट स्थित मिरासी कॉलोनी निवासी सुमेर जोशी ने अपनी पत्नी माया (35) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस हादसे में पति ने पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। राह चलते लोगों ने घायल महिला को एमजीएच अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू किया गया है। लोगों ने बताया कि दंपति के बीच लंबे समय से आपसी विवाद था। यह विवाद बढऩे पर घटना हुई। महिला का पीहर महामंदिर के खेतानाडी स्थित जगजीवन कॉलोनी में है।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...


















