ऑनलाइन हुई असम एनसीआर की फाइनल सूची, डिटेंशन सेंटर का काम भी तेजी से जारी

नई दिल्ली/नगर संवाददाता : असम में बहुप्रतीक्षित नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनसीआर) की अंतिम सूची 30 सितंबर को जारी हुई थी। असम के लिए एनआरसी की अंतिम सूची में 19 लाख से अधिक लोगों को जगह नहीं मिली थी। यह सूची शनिवार को ऑनलाइन कर दी गई। अब एनआरसी की अंतिम सूची में आप अपना नाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

इस सूची में उन लोगों के नाम हैं जो फाइनल लिस्ट में शामिल किए गए थे। इसकी जानकारी एनआरसी स्टेट को.ऑर्डिनेटर ने पहले ही दे दी थी। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था।

स्टेट को-ऑर्डिनेटर से कई लोगों ने उनको एनआरसी लिस्ट से बाहर किए जाने की कॉपियां भी मांगी गई हैं। 10 सितंबर से ही एनआरसी (एनसीआर) से बाहर हुए लोगों को नोटिस भेजने का काम शुरू भी कर दिया गया है।

आप nrcassam.nic.in पर क्लिक करके फाइनल सूची देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट में अपना एप्लिकेशन रिफरेंस नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा फिर आप सूची में अपने नाम की स्थिति देख पाएंगे। इसके अलावा assam.mygov.in और assam.gov.in पर यह सूची देखी जा सकती है।

हालांकि सरकार उनको अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कई मौके देगी। लेकिन जो लोग इसके बाद भी सूची से बाहर रहेंगे, उन लोगों को रखने के लिए असम के गोलपाड़ा में सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसके लिए कई दिनों से जोरोशोर से काम जारी है। यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था और दिसंबर 2019 तक खत्म हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि असम एनआरसी की फाइनल लिस्ट 31 अगस्त 2019 को जारी की गई थी। इसके लिए 6 साल तक की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। एनआरसी (एनसीआर) के लिए आवेदन करने वाले लोगों में से 31 करोड़ 1 लाख 21 हजार 4 लोगों को इसकी अंतिम लिस्ट में शामिल किया गया, जबकि 19 लाख 6 हजार 657 लोगों को इस सूची से बाहर रखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here