मोदी बोले, देश में इसरो स्पिरिट, मिशन चंद्रयान ने मात्र 100 सेकंड में देश को एक कर दिया

रोहतक/नगर संवाददाता : रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोहतक में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इस समय इसरो स्पिरिट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर की रात एक घटना ने पूरे देश को जगा दिया और 100 सेकंड के भीतर पूरे हिंदुस्तान को जोड़ दिया। हिंदुस्तान में अब ISRO Spirit है, देश नकारात्मकता को स्वीकारने को तैयार नहीं है।

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग के लम्हों को याद करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि रात एक बजकर 50 मिनट पर पूरा देश चंद्रयान-2 की खुशखबरी देखने के लिए टेलीविजन के सामने बैठा हुआ था।

मोदी ने कहा कि 100 सेकेंड ने पूरे देश को दिखाया कि आशा और विश्वास की शक्ति क्या होती है, और दृढ़ संकल्प और क्षमता क्या है। उन्होंने कहा कि केवल वही देश अपने सपने को पूरा करने में सक्षम है जो सफलता और विफलता से परे है। देश ने उन 100 सेकेंड में सफलता और असफलता की परिभाषा बदल दी।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग के मौके पर पीएम मोदी खुद बेंगलुरु स्थित इसरो सेंटर में मौजूद थे। देश उस समय भावुक हो गया जब मोदी ने चंद्रयान.2 से लैंडर विक्रम के संपर्क टूटने के बाद इसरो प्रमुख को गले लगा लिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि देश वैज्ञानिकों के साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here