अवैध प्रवासी देश के लिए खतरनाक, दिल्ली में उठी एनसीआर की मांग

दिल्ली/नगर संवाददाता: नई दिल्ली। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनसीआर) लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में एनसीआर की मांग की है। तिवारी का कहना है कि दिल्ली में अवैध प्रवासी बस गए हैं। ये अवैध प्रवासी देश के लिए खतरनाक हैं।

आज असम के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) लिस्ट जारी की गई इसमें 19 लाख 6 हजार 657 लोग शामिल नहीं हुए हैं। सूची में 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार 4 लोग में शामिल हो गए हैं।
तिवारी ने कहा कि दिल्ली में एनसीआर की जरूरी है। मनोज तिवारी ने कहा कि एनसीआर आतंकवाद को खत्म करने में सहायक है। तिवारी ने कहा कि हम दिल्ली में एनसीआर लागू करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here