धुले में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्‍फोट, 8 लोगों की मौत, 15 घायल

मुंबई/नगर संवाददाता : मुंबई। शनिवार सुबह महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्‍फोट हो गया। यह विस्‍फोट एक सिलेंडर में हुआ, जिसके बाद आग लग गई। इस भीषण आग में 8 की लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय फैक्‍ट्री में करीब 100 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। राहत और बचाव कार्य जारी है।
खबरों के मुता‍बिक, आज सुबह महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में सिलेंडर में धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। शाहपुर गांव के पास स्थित इस फैक्ट्री में करीब 100 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, घटनास्‍थल पर राहत और बचावकर्मी पहुंच गए हैं और मलबे को निकालने का काम जारी है। हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। घायलों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

यह फैक्‍ट्री शिरपुर तालुका के वघाडी गांव में स्थित है। अब तक 8 लोगों के शव निकाले गए हैं। विस्‍फोट इतना भीषण था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनी गई। सिलेंडर विस्‍फोट से कंपनी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here