कर्नाटक में येदियुरप्पा ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, शाम 6 बजे चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

बेंगलुरू/नगर संवददाता : बेंगलुरु। वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को राज्यपाल वजुभाई वाला से राजभवन में मुलाकात की और कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे होगा।

येदियुरप्पा चौथी बार राज्य के मुख्‍यमंत्री बनेंगे।
येदियुरप्पा ने कहा कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने आज शाम सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मंगलवार को भारी सियासी उठापटक के बाद कांग्रेस.जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई थी। इसके तुरंत बाद एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

कर्नाटक विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में भाजपा को 105 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन मात्र 99 वोट ही हासिल कर सका था।
इससे पहले गुरुवार को विधानसभा के स्पीकर के.आर. रमेश ने तीन कांग्रेस विधायकों को दलबदल कानून के तहत अयोग्य घोषित ठहराते हुए कहा कि ये अगले विधानसभा चुनाव तक यानी साल 2023 से पहले चुनाव नहीं लड़ सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here