सीवान, बिहार/अमित कुमारः सीवान के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक कपड़ा दूकान में शुक्रवार की रात आग लग गयी। जिससे दूकान में रखे लाखो रूपये के कपड़े जलकर राख हो गये। आग लगने का कारण दुकान में लगे बिजली के तारों का शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना के सम्बन्ध में हेरा गारमेन्ट के मालिक नुरुजजमा उर्फ़ टुन्न ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात्रि भी अपनी दुकान बंद करके अपने गांव सरैया चले गए। फिर सुबह दुकान आने की तैयारी कर ही रहे थे कि सुबह आठ बजे दुकान के साथ लगे दुकानदारो ने फोन से बताया कि दुकान में से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद वह आनन फानन में वहां भागे। लेकिन जब पहुंचे तो पूरी दूकान आग की भेंट चढ़ गयी थी और दुकान का सारा सामान बर्बाद हो चूका था। पीड़ित दुकान मालिक के अनुसार, वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब बिजली बंद होने के बाद दोबारा आई तो शार्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई। फिर वहां मौजूद लोगो के द्वारा अथक प्रयास के बाद आग पे काबू पाया गया। पानी डालने से काफी मात्रा में कपड़ा भीगकर खराब हो गया। उन्होंने कहा कि आग से उनका करीब दस लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीँ घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने जाकर घटना स्थल का मुआयना किया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















