देहरादून, उत्तराखंड/नगर संवाददाताः पेट्रोल-डीजल के प्रतिदिन बदले जा रहे मूल्य का नुकसान कंपनी द्वारा वहन करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का निर्णय लिया है। इस कड़ी में एसोसिएशन 12 जुलाई को न ही पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करेगा और न ही बिक्री करेगा। ऐसे में यदि हड़ताल होती है तो उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एसोसिएशन से संबद्ध गढ़वाल मंडल पेट्रोल डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दाम बढ़ने-घटने का नुकसान कंपनी द्वारा वहन किए जाने, भाव निर्धारण का समय निर्धारित करने व डीजल-पेट्रोल पर भी जीएसटी लागू करने की मांगी की। इससे कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल सस्ता उपलब्ध हो सके। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी विवेक गोयल ने बताया कि इस मांग को लेकर पेट्रोल पंप पांच जुलाई को पेट्रोल की खरीदारी नहीं करेंगे। यदि इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो 12 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इस दिन पेट्रोल पंप न ही तेल की खरीदारी करेंगे और न ही बेचेंगे। बैठक में संदीप महेश्वरी, अमरकांत गर्ग समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














