मुंबई महाराष्ट्र/नगर संवाददाताः महाराष्ट्र के बीड जिले में बेहद अमानवीय घटना सामने आई है। बीच स़़डक आग से लिपटे एक व्यक्ति को बचाने की जगह लोग अपने-अपने स्मार्टफोन से उसका वीडियो बनाते रहे। घटना गुरुवार शाम की है जब राष्ट्रीय राजमार्ग 222 पर मालेगांव फाटे के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई जिससे एक बाईक में आग लग गई। जिसके बाद दोनों बाईक सवार बेहोश हो गए, बाईक में लगी आग से थोड़ी ही देर में दोनों जलने लगे। हद तो तब हो गई जब आधे घंटे तक वे दोनों वहां पड़े रहे लेकिन आते –जाते दुपहिया वाहनों में से किसी ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। उल्टा लोग रुक कर उनकी वीडियो बनाते रहे। इसी बीच किसी ने उनमें से एक नितिन अजयकुमार जायसवाल (23) को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक दूसरा बाइक सवार बुरी तरह जल चुका था और उसकी पहचान भी मुश्किल थी। बीड के एसपी जी. श्रीधर के मुताबिक, जायसवाल ने शुक्रवार सुबह दम तो़ड दिया। इधर जलती बाइक और आग से घिरे बाइक सवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एस. पी. जी श्रीधर के मुताबिक, जिस जगह दुर्घटना हुई, वह वीरान इलाका है। आसपास पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। संभवत: इसीलिए किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को दुर्घटनास्थल से शराब की बोतल भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक गिरने से शराब की बोतल टूटी होगी और उसमें आग लग गई होगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















