बाड़मेर, राजस्थान/मोहनलाल विशनोईः धोरीमन्ना कस्बे एक दुकानदार पर बदमाशों ने सामूहिक हमला कर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजूराम पुत्र वागाराम बिश्नोई कृष्णा खाद बीज भंडार ने थाने में उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया की गुरुवार शाम पांच बजे अपनी दुकान पर बैठा था, तभी गेनाराम पुत्र भूराराम, प्रकाश, विनोद, विक्रम राकेश पुत्र गेनाराम जटिया निवासी धोरीमन्ना एक राय होकर उसकी दुकान पर आकर शराब के लिए पैसे मांगे। नही देने पर गाली गलौज करते हुए दुकान में लूटपाट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। आंख के ऊपर चाकू लगने से घायल हो गया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और एक को हिरासत में लिया, जबकि बाकी बदमाश भाग गए। घायल को धोरीमन्ना अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















