नई दिल्ली/नगर संवाददाताः बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के विमान का मार्ग बदलकर उसे हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। ऐसा कॉकपिट में विमान के शौचालय से आ रही दुर्गंध के कारण किया गया। उस समय 184 यात्री और चार शिशु विमान में सवार थे। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद बोइंग 737 विमान का मार्ग बदला गया। कॉकपिट में शौचालय से दुर्गंध आने बाद पायलट ने विमान को हैदराबाद हवाई अड्डे पर लैंड कराने का फैसला लिया। हालांकि प्रवक्ता ने दुर्गंध का कारण नहीं बताया। हैदराबाद में विमान के कॉकपिट और शौचालय की अच्छी तरह से सफाई की गई। करीब एक घंटे की देरी के बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















