नई दिल्ली/नगर संवाददाताः नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोर नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका और सर्टिफिकेट भी चुरा ले गए। उनका घर दिल्ली की कैलाश कॉलोनी में हैं। चोरों ने उनके घर से गहने और कैश भी चुराए है।चोरी बीती रात अकलनंदा अपार्टमेंट स्थित कैलाश सत्यार्थी के घर पर हुई। घर का ताला तोड़कर गहने और दूसरा महंगा सामान भी चोरी हो गया। दरअसल, कैलाश किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेने लैटिन अमेरिका के बोगोटा गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए हैं। चोरों के सुराग के लिए पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी। सत्यार्थी का घर अलकनंदा अपार्टमेंट दिल्ली के सबसे पॉश इलाके जीके पार्ट-2 में है। भारत में बाल अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले कैलाश सत्यार्थी को साल 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था। मदर टेरेसा (1979) के बाद कैलाश सत्यार्थी सिर्फ दूसरे भारतीय हैं जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला। साल 2014 का शांति के लिए नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कैलाश सत्यार्थी और मलाला यूसुफजई को बच्चों एवं युवाओं के दमन के खिलाफ और बच्चों की शिक्षा की दिशा में काम करने के लिए दिया गया था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















