नई दिल्ली/नगर संवाददाताः आने वाले समय में एयर इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। एयर इंडिया के तकरीबन 24 पायलट्स ने नौकरी छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। इन सभी ने एनओसी की मांग अपने संस्थान से की है। खबरों की माने तो पायलट बोइंग 787 उड़ाने वाले हैं। वही नौकरी छोड़ने कारण यह भी माना जा रहा है की यहां पर ग्रोथ सही तरीके से नही हो पा रहा है। बता दें साल 2007-08 से पहले ही इन 24 पायलटों ने इंडियन एयरलाइंस को ज्वाइन किया था। ज्वाइन करने के बाद वे एयरबस ए-320 उड़ाते थे लेकिन इसके साल 2012 में एयरइंडिया को बाइंग विमान मिलनेवाला था। जिसके बाद इन पायलटों को उस विमान को उड़ाने के लिए ट्रेनिंग में भेज दिया। फिलहाल इस मसले पर अब तक किसी ने खुलकर नही बोला है। अगर सूत्रों की माने तो पायलटों की नाराजगी इस बात को लेकर है की इनके साथ ज्वाइन करने वाले पायलट आज कमांडर्स बन गए हैं लेकिन यह आज भी बोइंग 787 के पायलट ही है। अपनी तरक्की न होता देख इन्होने यह फैसला लिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















