कोटा, राजस्थान/दिनेशः चम्बल नदी पर बन रहे हैंगिग ब्रिज को जोडने का काम फरवरी तक पूरा हो जाएगा। इस पुल को मई तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। नॉर्दन बाइपास का काम भी 40 फीसदी तक पूरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान ने सोमवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अर्से से एनएच 12 के कोटा-झालावाड़ तक की बदहाली का मुद्दा छाया रहता था। कोटा से दरा तक फोरलेन का काम शुरू हो गया है। दरा से झालावाड तक का काम शुरू करने के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल की रामगंजमण्डी क्षेत्र से गुजर रहे राजमार्ग के बाइपास के एलाइमेंट को लेकर आपत्ति थी। अमझार से ढाबादेह, मोड़क तक तथा सुकेत से सातलखेडी तक के बाइपास राजमार्ग की दिशा बदली गई थी। इस राजमार्ग के निर्माण लागत 1812 करोड रूपए हो गई है। उन्होंने कहा कि नॉर्दन बाईपास के प्रथम चरण काम तेजी से चल रहा है। दूसरे फेज के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। जमीन अवाप्ति की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...



















