फतेहपुर, उत्तर प्रदेश/श्रवण कुमारः चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में बीते हफ्ते भर से खुले आम चल रहा है जुआ का अड्डा और प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नही हो रही। कस्बे में बीते कई दिनों से एक व्यक्ति जो गोटिया रख कर खुले आम अमौली चौराहे की अलग-अलग जगहों पर अपना अड्डा बनाता है और जुआ खिलवाता है। बीते शनिवार को जुएबाज ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया अमौली के सामने अपना अड्डा बनाया था। जो की सुबह से चल रहा था और शाम को जब फ्लैग मार्च निकला तो उसने अपना अड्डा हटा लिया लेकिन फ्लैग मार्च खत्म होते ही फिर से अड्डा जमा लिया। फिर से सोमवार को भी सेंट्रल बैंक के सामने धड़ल्ले से जुआ दिन भर होता रहा। कस्बे के तमाम युवक भीड़ लगा कर जुआ देखते है और लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगा देते है। चौराहे का माहौल ख़राब हो रहा है। कस्बे के कुछ वरिष्ठ लोग इसकी की निंदा कर रहे है लेकिन खुले आम कुछ भी कहने से कतरा रहे है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















