पटना, बिहार/नगर संवाददाताः अगर आप राजधानी पटना में रहते हैं और दवा खरीदते है तो सावधान हो जाईये। दवा की आड़ में यहं नकली दवा और सूईयां खपायी जाती हैं। इसे लेकर पटना पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस की विशेष टीम ने राजधानी के जीएम रोड, बिहारी साव लेन, इनकम टैक्स गोलंबर एरिया और बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने करीब 20 लाख रुपये की नकली दवा और सूई जब्त की. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन धंधेबाजों को भी पकड़ा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दवाओं और सूई के नकली होने की बात स्वीकार की गई है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पुलिस ड्रग्स विभाग की मदद से पूरे मामले में कार्रवाई में लगी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















