धौलपुर, राजस्थान/अमित कुमारः धौलपुर-नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में धौलपुर जिले की बसेड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। बसेड़ी थाना प्रभारी सीताराम मीणा ने बताया कि पुलिस ने रतनपुर गांव के पास मोटरसाईकिल से जा रहे सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी संजू (24) पुत्र रतीराम ठाकुर निवासी खेरली थाना कंचनपुर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार चार जनवरी को आरोपी संजू और आशाराम खेरली गांव से एक नाबालिग बालिका को मोटसाइकिल पर बिठाकर खटाना पुरा गांव के पास पार्वती के बीहड़ों में ले गए, वहां दोनों आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बीहड़ों में छोडक़र भाग गए थे। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी संजू को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया, जिसको शनिवार कोर्ट मे पैश किया जहॉ मजिस्ट्रेट ने आरोपी को जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी आशाराम पुत्र महावीर ठाकुर अभी फरार है। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















