पटना, बिहार/नगर संवाददाताः गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350 वें प्रकाशोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पटना पहुंच रहे हैं। वे गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लेंगे। उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वह पौने तीन घंटे पटना में रहेंगे। 11.50 बजे पीएम विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां राज्यपाल रामनाथ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका स्वागत करेंगे। वहां से बेली रोड होते हुए पीएम सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। वहां बने गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे। यहां पर उनका संबोधन होगा। गांधी मैदान में वे लंगर भी छकेंगे। मोदी के पटना दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 13 हजार पुलिककर्मियों, 1200 मजिस्ट्रेट की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। 69 पेट्रोलिंग टीमें भी मुस्तैद है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अधिकारी सोमवार से ही पूरे गांधी मैदान की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। राज्य अग्नि शमन सेवा के डीजी पीएन राय इससे जुड़ सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, हरसिरमत कौर और रामविलास पासवान भी रहेंगे।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...


















