गया, बिहार/नगर संवाददाताः देश में नोटबंदी से कोई खुश है तो कोई परेशान। लेकिन बिहार के गया में चाय बेचने वाली एक महिला ने नोटबंदी के समर्थन में लोगों को फ्री में चाय पिलाई और बिस्किट भी खिलाए। कंपा देने वाली ठंड में अगर आपको एक कप चाय का प्याला मिल जाए तो थोड़ी राहत मिल जाती है, लेकिन अगर यही चाय आपको फ्री में मिले तो इस चाय का मजा ही अलग है। नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने की खुशी में बिहार के गया के राजेन्द्र आश्रम पर एक चाय की दुकान पर पूरे दिन चाय और बिस्किट फ्री में दिए गए। यहां लोग लाइन मेंलगाकर फ्री की चाय का मजा लेते दिखे। चाय बांटने के लिए एक अलग स्टॉल भी बनाया गया था। ये चाय की दुकान एक महिला की है जो महिला शिक्षित अभियान से जुड़ी हैं। चाय की दुकान पर मौजूद कार्यकर्ताओं के मुताबिक वो किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं कर रहे, वो तो 500 और हजार के नोट बंद होने की खुशी मना रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















