पटना, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार में घने कोहरे के कारण सीतामढ़ी, भागलपुर और सहरसा जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 77 पर कटरा मोड़ के निकट रविवार देर रात हाइवा ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रूनीसैदपुर के थाना प्रभारी शिवनारायण राम ने सोमवार को बताया कि एक ही मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर स्थानीय बाजार से अपने घर मननपुर गांव लौट रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ट्रक ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान तिलक सहनी (28), बालक सहनी (36) और प्रमोद सहनी (20) के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के वभनगामा के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर देर रात ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में किशन यादव (34) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक एकचारी थाना क्षेत्र के बुद्घुचक गांव के रहने वाले थे। बिहार के सहरसा जिले में सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग पर रायपुरा के समीप सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह 17 वर्षीय छात्र राजेश कुमार ऑटो से सहरसा कोचिंग करने जा रहा था। इसी दौरान रायपुरा चौक के समीप सहरसा की से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को ठोकर मार दी, जिससे ऑटो में सवार राजेश सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















